BJP सांसद ओम बिड़ला बन सकते हैं नए लोकसभा अध्यक्ष
राजस्थान के कोटा से बीजेपी ( BJP) सांसद ओम बिड़ला (Om Birla) लोकसभा के नए स्पीकर होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया. लोकसभा चुनाव 2019 में ओम बिड़ला को करीब पौने तीन लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को मात दी थी.
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा से बीजेपी ( BJP) सांसद ओम बिड़ला (Om Birla) लोकसभा के नए स्पीकर होंगे. राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला को अगर नामित किया जाता है तो वह आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है. सूत्रों की माने तो आज दोपहर तक ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर के लिए औपचारिकताएं पूरी कर बुधवार को अध्यक्ष का पद संभालेंगे.
लोकसभा चुनाव 2019 में ओम बिड़ला को करीब पौने तीन लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को मात दी थी. साल 2014 और अब साल 2019 में ओम बिड़ला कोटा से सांसद का चुनाव जीते हैं. इसके अलावा तीन बार विधायक भी रहे हैं.
Sources: Om Birla, Bharatiya Janata Party (BJP) MP from Kota likely to be the NDA candidate for the post of Lok Sabha Speaker. pic.twitter.com/45Xg7Mrnoc
— ANI (@ANI) June 18, 2019
BJP MP Om Birla on being asked if he is NDA candidate for post the of Lok Sabha Speaker, as he leaves from the residence of BJP National Working President, J P Nadda: I have no information, I had just went to meet the Working President as a 'karyakarta'. pic.twitter.com/79L2bAUNgF
— ANI (@ANI) June 18, 2019
फिलहाल इस नई जिम्मेदारी के बारे में उनसे मीडिया ने पूछा तो ओम बिड़ला ने कहा कि इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी दी जाएगी तो उसे जरुर पूरा करने की कोशिश करूंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

