Odisha: नाबालिग बेटे के सामने 79 दिनों तक तांत्रिक ने महिला के साथ किया रेप, साजिश में ससुराल वाले भी शामिल
ओडिशा के बालासोर जिले में एक विवाहित महिला के साथ एक 'तांत्रिक' ने उसके ढाई साल के बेटे के सामने 79 दिनों तक बार-बार बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया. पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से छुड़ाया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
ओडिशा (Odisha) के बालासोर जिले में एक विवाहित महिला के साथ एक 'तांत्रिक' ने उसके ढाई साल के बेटे के सामने 79 दिनों तक बार-बार बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया. पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से छुड़ाया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. Jharkhand: हजारीबाग में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार.
अपनी शिकायत में, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे महिला और उसके ससुराल वालों के बीच वैवाहिक कलह को सुलझाने के लिए "तांत्रिक" के साथ रहने के लिए मजबूर किया. तांत्रिक ने महिला के ससुराल वालों को भरोसा दिलाया कि अगर वह उसके साथ रहेगी तो उनके परिवार का कलह मिट जाएगा.
महिला ने जब तांत्रिक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसकी सास ने उसे बेहोश कर दिया. जब महिला को होश आया तो उसने खुद को तांत्रिक के कमरे में पाया और उसका बेटा भी उसके साथ मौजूद था. महिला ने बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ उसके बेटे के सामने कमरे में 79 दिनों तक बार-बार बलात्कार किया.
28 अप्रैल को तांत्रिक ने अपने मोबाइल फोन कमरे में छोड़कर कहीं गया था, इसी दौरान महिला ने उसके फोन से अपने माता-पिता को फोन किया और पूरी घटना के बारे में बताया. महिला के माता-पिता ने पूरी को पूरी बात बताई.
लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तांत्रिक भागने में सफल हो चुका था. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महिला ने एफआईआर में पति, भाई और अन्य ससुराल वालों का नाम लिया है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

