ओडिशा: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का हुआ सफल परीक्षण, परमाणु हथियारों को दूरी तक ले जाने में सक्षम

भारत (India) ने ओडिशा (Odisha) तट से रविवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 (Ballistic Missile Agni-4) का सफल परीक्षण किया.....

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 (Photo Credit-Twitter)

बालेश्वर/ओडिशा:  भारत  (India) ने ओडिशा (Odisha) तट से रविवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 (Ballistic Missile Agni-4) का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर की दूरी तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है. यह परीक्षण सेना ने प्रायोगिक परीक्षण के रूप में किया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस सामरिक मिसाइल का परीक्षण डॉ अब्दुल कलाम (Dr. Abdul Kalam) द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (Integrated Testing Center) के लॉन्च पैड संख्या-4 से सुबह करीब 8:35 बजे किया गया.

यह भी पढ़ें:  भारतीय सेना को जल्द मिलेगी अग्नि-5 मिसाइल, पाकिस्तान-चीन के बड़े शहर होंगे निशाने पर

परीक्षण को ‘‘पूर्ण सफल’’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए. सभी रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और रेंज स्टेशनों ने मिसाइल के उड़ान प्रदर्शन पर निगरानी रखी, जिसे एक मोबाइल लॉन्चर से दागा गया. अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था. इससे पहले भारतीय सेना की सामरिक बल कमान द्वारा इसी स्थान से दो जनवरी 2018 को इसका सफल परीक्षण किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड