देश

Odisha: सरकार छात्रा की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई; सीएम मोहन माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को बालासोर के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए एम्स भुवनेश्वर का दौरा किया. छात्रा ने कथित उत्पीड़न और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आत्मदाह का प्रयास किया था. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Odisha: सरकार छात्रा की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई; सीएम मोहन माझी

भुवनेश्वर,13 जुलाई : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को बालासोर के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए एम्स भुवनेश्वर का दौरा किया. छात्रा ने कथित उत्पीड़न और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आत्मदाह का प्रयास किया था. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री माझी ने गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की और उसके परिवार के सदस्यों से भी बात की. इसके बाद मुख्यमंत्री माझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घटना दर्दनाक है. छात्रा की हालत फिलहाल बेहद गंभीर है. छात्रा की देखभाल के लिए खासतौर पर एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है और हर संभव उपचार दिया जा रहा है. हम छात्रा की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह भी पढ़ें : Balasore Self-Immolation Case: नवीन पटनायक ने जताया दुख, राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील

उन्होंने बताया कि एम्स भुवनेश्वर ने वर्चुअल परामर्श के माध्यम से एम्स दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ भी संपर्क किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है. जरूरत पड़ने पर छात्रा को तुरंत एम्स दिल्ली या किसी अन्य प्रमुख मेडिकल फैसिलिटी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं.

मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी तरह खड़ी है. उन्होंने पुष्टि की कि एफएम ऑटोनॉमस कॉलेज में हुई घटना की गहन जांच शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने शुरुआती रिपोर्टों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना राज्‍य में दोबारा न हो.

मुख्यमंत्री माझी ने मेडिकल टीम को लगातार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने का निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार छात्रा के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने टीम को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है. हर संभव संसाधन लगाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).