देश

Coronavirus Cases in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2.09 लाख, अब तक 1.97 हुए स्वस्थ

बिहार में गुरुवार को कोरोना के 1,058 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,09,296 पहुंच गई है. राज्य में अब तक 1,97,193 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 94 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,45,162 नमूनों की जांच हुई है.

Coronavirus Cases in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2.09 लाख, अब तक 1.97 हुए स्वस्थ
कोरोना की जांच (Photo Credits: Twitter)

पटना, 23 अक्टूबर: बिहार में गुरुवार को कोरोना (Coronavirus) के 1,058 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,09,296 पहुंच गई है. राज्य में अब तक 1,97,193 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 94 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,058 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,09,296 पहुंच गई है. पटना जिले में गुरुवार को 256 मामले सामने आए हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान 985 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. राज्य में अब तक कुल 1,97,193 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 94.22 प्रतिशत पहुंच गया है. बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 11,076 सक्रिय मरीज हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update in India: निर्मला सीतारमण ने कहा-भारत में 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर, अगर वैज्ञानिक बोले तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन करने के लिए तैयार

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,45,162 नमूनों की जांच हुई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में अब तक कुल 1026 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 07:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).