Bangladesh Coronavirus Update: बांग्लादेश में कोरोना मामलों की संख्या 507,265 हुई

बांग्लादेश (Bangladesh) में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1,163 नए मामले सामने आए और 20 मौतें हुई हैं, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 507,265 हो गई और मरने वालों की कुल संख्या 7,398 तक पहुंच गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ढाका, 26 दिसम्बर : बांग्लादेश (Bangladesh) में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1,163 नए मामले सामने आए और 20 मौतें हुई हैं, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 507,265 हो गई और मरने वालों की कुल संख्या 7,398 तक पहुंच गई.

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डीजीएचएस के हवाले से बताया कि आधिकारिक आंकड़ों ने दर्शाया है कि बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में 13,695 नमूनों का परीक्षण किया गया. डीजीएचएस ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना के 2,113 मरीजों के ठीक होने के साथ ठीक हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 448,803 हो गई. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता मंगलवार से गुवाहाटी में शुरू होगी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश में कोविड-19 मृत्यु दर अब 1.46 प्रतिशत है और रिकवरी दर 88.47 प्रतिशत है.

बांग्लादेश में 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4,019 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे और 30 जून को सबसे ज्यादा 64 मौतें हुई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड