दिल्ली: NSUI ने रोजगार देने में सरकार के खराब रिकॉर्ड को उजागर करने के लिए शुरू किया अभियान
कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई ने शनिवार को देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार के "खराब रिकॉर्ड" को उजागर करने के लिए एक अभियान शुरू किया.
नयी दिल्ली, 31 जनवरी : कांग्रेस (Congress) से संबद्ध एनएसयूआई ने शनिवार को देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार के "खराब रिकॉर्ड" को उजागर करने के लिए एक अभियान शुरू किया. एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन (Neeraj Kundan) ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में "नौकरी दो या डिग्री वापस लो" नामक अभियान शुरू किया.
कुंदन ने एक कार्यक्रम में कहा, "हम बेरोजगार युवाओं से पांच लाख डिग्री एकत्र करेंगे. इस तरह से सरकार को बड़ी मात्रा में सबूत उपलब्ध कराए जाएंगे. यह मोदी सरकार की वास्तविकता को भी सामने लाएगा, जो देश में बेरोजगार युवाओं पर वास्तविक डेटा छिपा रही है." यह भी पढ़े : राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद उम्मीदवारों के चयन में सीमित हुई युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भागीदारी
एनएसयूआई प्रमुख ने दावा किया कि देश की मौजूदा बेरोजगारी दर 45 वर्षों में सबसे अधिक है और सरकार जो कुछ भी जनता को दिखा रही है वह सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा, "2019 में, बेरोजगारी की औसत दर 6.4 प्रतिशत थी, जो कि उसके पिछले तीन वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

