श्रीनगर: पाबंदियों में ढील के बावजूद जम्मू-कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित, लैंडलाइन सेवाएं बहाल
कश्मीर घाटी के 11 और थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील दी गई है, इसके बावजूद रविवार को लगातार 28वें दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. अधिकारियों ने बताया कि अब घाटी के 105 थाना क्षेत्रों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है. अधिकारियों ने हालांकि कहा कि रविवार को लगातार 28वें दिन आम जनजीवन प्रभावित रहा. शनिवार सुबह अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा दी गयीं.
कश्मीर (Kashmir) घाटी के 11 और थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील दी गई है, इसके बावजूद रविवार को लगातार 28वें दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. अधिकारियों ने बताया कि अब घाटी के 105 थाना क्षेत्रों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है. 29 टेलीफोन एक्सचेंजों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. ये एक्सचेंज पहले से चालू 47 एक्सचेंज से अलग हैं. हालांकि, लाल चौक और प्रेस एनक्लेव में सेवाएं अब भी बाधित हैं.
उन्होंने बताया कि घाटी में शनिवार को शांति बनी रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. कश्मीर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानून-व्यवस्था खराब होने की आशंका की वजह से लोगों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे. केवल एंबुलेंस को और आपात मामलों में ही आने-जाने की अनुमति थी. शनिवार सुबह अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा दी गयीं.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती को अपने परिवार से मिलने की इजाजत मिली: रिपोर्ट
अधिकारियों ने हालांकि कहा कि रविवार को लगातार 28वें दिन आम जनजीवन प्रभावित रहा. दुकानें बंद रहीं और सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे. परंतु श्रीनगर के कई इलाकों में निजी वाहनों की आवाजाही दिखी. शहर के सिविल लाइन इलाकों में कुछ रेहड़ी वालों ने अपनी दुकानें लगाई. उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में अवरोधक और पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

