देश

Noida Viral Video: महेश शर्मा बोले- 48 घंटे में जेल में होगा श्रीकांत त्यागी, JP नड्डा और CM योगी ने भी लिया संज्ञान

नोएडा के एक सोसाइटी में महिला के साथ गुंडई और गाली गलौज करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें श्रीकांत त्यागी जिसका संबंध भारतीय जनता पार्टी से बताया जा रहा था उस पर आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरीके से अपना पल्ला झाड़ लिया है.

Noida Viral Video: महेश शर्मा बोले- 48 घंटे में जेल में होगा श्रीकांत त्यागी, JP नड्डा और CM योगी ने भी लिया संज्ञान

नोएडा,, 6 अगस्त: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक सोसाइटी में महिला के साथ गुंडई और गाली गलौज करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें श्रीकांत त्यागी जिसका संबंध भारतीय जनता पार्टी से बताया जा रहा था उस पर आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरीके से अपना पल्ला झाड़ लिया है. Noida: में 13 वर्ष की छात्रा को अगवा कर उसके साथ रेप करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार

नोएडा की सोसाइटी में आज गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा पहुंचे. उन्होंने पीड़ित महिला से बातचीत की सोसाइटी के लोगों से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि पुलिस को यह निर्देश दिए गए हैं कि 48 घंटे के अंदर उस आरोपी को गिरफ्तार किया जाए . उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने 5 धाराओं में मामला दर्ज किया है जिनमें 354, 323, 504 और 547 धाराओं में मामला दर्ज किया है.

डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधिकारी कोर्ट गए हैं उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेने के लिए. इसके लिए हमारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री ने और प्रदेश के नेतृत्व योगी जी ने संज्ञान लिया है. मैं गौतम बुद्ध नगर सांसद और जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि इसकी गिरफ्तारी शत-प्रतिशत होगी और 48 घंटे के अंदर ही होगी महिलाओं का अपमान करने वाले को हमारी पार्टी छोड़ेगी नहीं.

उन्होंने बताया की जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने यह बताया है कि यह व्यक्ति कभी भी हमारी पार्टी का सदस्य नहीं रहा है. राजनीतिक और सामाजिक जीवन में किसी भी नेता मंत्री के साथ खूब फोटो खिंचवाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन वह हमारे पार्टी का कोई भी सदस्य कभी भी नहीं रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).