Noida: यमराज का रूप धारण कर ट्रैफिक कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक
सड़क दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा 16 नवंबर को भी कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया.
नोएडा, 16 नवंबर : सड़क दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा 16 नवंबर को भी कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. सड़कों पर ट्रैफिक विभाग के लोग यमराज बनकर लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए.
इस दौरान 5253 चालान काटे गए. यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन पर एलईडी के माध्यम से फेस-2, नंगला, पर्थला, नॉर्थ आई चौक, मैट्रों स्टेशन सैक्टर 52, गढी गोलचक्कर एवं छिजारसी पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने के लिए जागरूक किया गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की कगार पर, सम-विषम योजना लागू होने के आसार
साथ ही ट्रैफिक नुक्कड नाटक के माध्यम से आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने के लिए जागरूक किया गया. इसके साथ ही सेक्टर 37 एवं महामाया फ्लाई ओवर के निकट सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर फिटनेस समाप्त यात्री वाहनों (डबल डेकर) व क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों (ओवर लोड) के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10 बसों को सीज एवं 59 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गयी.
साथ ही बिना हेलमेट - 3279, बिना सीट बेल्ट - 156, विपरीत दिशा - 367, तीन सवारी - 58, मोबाइल फोन का प्रयोग - 31, बिना डीएल - 58, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट - 73, रेड लाइट का उल्लंघन - 84, नो पार्किग - 509 वा अन्य - 333 चालान काटे गए. साथ ही ग्रेप के अन्तर्गत (बीएस-3 और बीएस-4 के विरूद्ध) कार्यवाही करते हुए, ध्वनि प्रदूषण - 29, वायु प्रदूषण - 59, बीएस-3 और बीएस-4 - 209, कुल ई-चालान - 5253 काटे गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहनों को सीज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

