देश

Noida: छलेरा गांव में खाना बनाते फटा छोटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए. गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Noida: छलेरा गांव में खाना बनाते फटा छोटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर
Death Representative (Photo Credit: PTI)

नोएडा, 27 मई: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए. गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है. यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं. शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई. आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके में एक ही परिवार के तीन मृत मिले

सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए. नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई. हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).