G20 Summit Noida Traffic Police Advisory: जी20 समिट की तैयारी को लेकर सौंदर्यीकरण के लिए आज बंद रहेंगे नोएडा के कई मार्ग, यहां पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी
नोएडा में जी20 समिट को लेकर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, जिसके चलते डीएनडी फ्लाईओवर से जुड़े कई मार्गों पर बिजली लाइट लगाने का काम किया जाएगा और कुछ मार्ग उसके चलते बंद रहेंगे
G20 Summit Noida Traffic Police Advisory: नोएडा में जी20 समिट को लेकर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, जिसके चलते डीएनडी फ्लाईओवर से जुड़े कई मार्गों पर बिजली लाइट लगाने का काम किया जाएगा और कुछ मार्ग उसके चलते बंद रहेंगे. नोएडा पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 27.08.2023 डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर पोल से लाईट बदलने का कार्य समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाना है। इसके चलते सभी वाहनों का डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप-वे पर यातायात का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते हैं.
डीएनडी से चिल्ला रेड लाइट होकर मयूर विहार दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आश्रम की ओर से आकर डीएनडी टोल से मयूर विहार की ओर जाने वाले मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा. डीएनडी से सेक्टर 15, 15ए, नोएडा शहर क्षेत्र जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक जाकर चौक से बाएं मुड़कर डीएससी रोड से गन्तव्य की ओर जा सकेगा. डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक से यू-टर्न लेकर सेक्टर-16ए उतरने वाले लूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा. यह भी पढ़े: PM Modi to Address B20 Summit India 2023: पीएम मोदी आज बी20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे, यहां देखें Live
डीएनडी से रजनीगंधा अंडरपास होकर जाने वाला यातायात यथावत गन्तव्य को जा सकेगा. आपातकालीन वाहन को जरूरत के मुताबिक गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा. यातायात में असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

