देश

नोएडा: पूर्व सहकर्मी के उत्पीड़न के आरोप में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा पुलिस ने एक जूनियर रिपोर्टर के कथित यौन और मानसिक शोषण के आरोप में एक निजी टेलीविजन चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

नोएडा: पूर्व सहकर्मी के उत्पीड़न के आरोप में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक जूनियर रिपोर्टर के कथित यौन और मानसिक शोषण के आरोप में एक निजी टेलीविजन चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

आरोपी ने हालांकि आरोप लगाया कि शिकायत करने वाली महिला और उसका मंगेतर रूपये ऐंठने के लिये ब्लैकमेल कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक उसने भी गाजियाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की है.

नोएडा पुलिस को दी लिखित शिकायत में महिला ने अपने एक पूर्व सहकर्मी पर दिसंबर 2016 में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).