नोएडा पुलिस ने शाहबेरी में अवैध रूप से बनाए गए 22 करोड़ के 56 फ्लैट कुर्क किये
जनपद के ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फ्लैट बनाकर सीधे- साधे लोगों को बेचने वालों की करीब 22 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत बृहस्पतिवार को कुर्क की.
नोएडा, 9 अप्रैल : जनपद के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के शाहबेरी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फ्लैट बनाकर सीधे- साधे लोगों को बेचने वालों की करीब 22 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत बृहस्पतिवार को कुर्क की. पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिसरख पुलिस थाने में 2019 में दर्ज एक मामले में सत्यम रियल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने किया रिहा, परिवार में जश्न का माहौल
उन्होंने बताया कि समूह के रोहित, हरीश और विकास चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “अदालत के आदेश पर करीब 22.40 करोड़ कीमत वाले इन 56 फ्लैटों को जिला पुलिस द्वारा कुर्क किया गया है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

