देश

Shrikant Tyagi Arrested: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को Noida पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार, बदसलूकी के मामले में चल रहा था फरार

Shrikant Tyagi Arrested: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को Noida पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार, बदसलूकी के मामले में चल रहा था फरार
(Photo: Twitter)

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से गाली-गलौच करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था. इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया. श्रीकांत नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहा था. Noida: श्रीकांत त्यागी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, दबंगों ने सोसायटी में घुस कर किया बवाल

इससे पहले नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था. आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं. सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था. आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी.

पुलिस ने एक महिला से गालीगलौच करने के आरोप में फरार श्रीकांत त्यागी की चौथी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लिया है. इस कार के ऊपर सचिवालय का पास और विधायक का स्टीकर लगा हुआ है. श्रीकांत त्यागी को लग्जरी गाड़ियों का शौक था और वह अपनी इन्हीं गाड़ियों से लोगों पर रौब जमाता था. इससे पहले श्रीकांत त्यागी की तीन लग्जरी गाड़ियां पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है. जिस चौथी कार फॉर्च्यूनर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है उस पर सचिवालय का लोगो लगा हुआ है. नोएडा के फेज 2 थाने में खड़ी है चौथी लग्जरी कार.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).