एजेंसी न्यूज

नोएडा : बहन से बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या की

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-8 में बहन से कथित बदसलूकी करने का विरोध करने पर दो बदमाशों ने एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा : बहन से बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नोएडा, 9 जनवरी : गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के नोएडा सेक्टर-8 में बहन से कथित बदसलूकी करने का विरोध करने पर दो बदमाशों ने एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के कोंडली में रहने वाली लड़की तथा उसका भाई रामबाबू (22 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि बीती रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भाई-बहन कंपनी से काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे. सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक दोनों पैदल जा रहे थे, तभी सेक्टर-8 बिजली घर के पास कथित रूप से शराब के नशे में धुत दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने बदनीयतीसे युवती को धक्का मारा, इससे क्रोधित युवती ने उसे थप्पड़ मारा. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद युवक युवती पर झपट्टे जिसका उसके भाई ने विरोध किया.

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रामबाबू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके शरीर में चाकू से कई जगह गहरे घाव बन गए. सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामबाबू को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट युवती ने नोएडा सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नोएडा में चार दिन पहले लापता हुई तीन छात्राओं का कोई सुराग नहीं

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना में सर्वेश कुमार तथा शनि नामक दो बदमाश शामिल है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).