देश

Noida Shocker: प्रेमी ने बुलाया नाबालिग को होटल में, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग आरोपी के रूप में हुई है

Noida Shocker: प्रेमी ने बुलाया नाबालिग को होटल में, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नोएडा, 19 दिसम्बर:  ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग आरोपी के रूप में हुई है. दो दिन पहले किशोरी ने पुलिस से शिकायत की थी. उसने बताया था कि प्रेमी ने होटल के कमरे में बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया था.

इस मामले की सूचना वादी (लकड़ी के चचेरे भाई) ने पुलिस को दी थी. वादी ने अपनी शिकायत में बताया था की उसके पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी वसीम ने किशोरी का जबरदस्ती अपहरण किया है. उसे कमरे में बंद कर, दुष्कर्म व मारपीट की गयी. युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े; Noida Shocker: प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर कर दी युवती की हत्या, TV सीरियल देखकर रची साजिश

किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. किशोरी को मेडिकल कराया जा रहा है. वहीं पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  जिसमे एक नाबालिग आरोपी है.  जिसकी उम्र लगभग 15 साल है. उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है. बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).