देश

Noida: पति-पत्नी ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस के हाथ लगा सुसाइड का CCTV फुटेज

यह घटना नोएडा के सेक्टर-59 के बी-25 स्थित एक बिल्डिंग में हुआ. मरने वालों की पहचान राकेश प्रजापति और कंचन के रूप में हुई.

Noida: पति-पत्नी ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस के हाथ लगा सुसाइड का CCTV फुटेज
Death Representative (Photo Credit: PTI)

नोएडा, 4 अगस्त: नोएडा में सेक्टर-58 थाना इलाके में कई महीनों से बंद पड़ी एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से पति-पत्नी ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था. यह घटना नोएडा के सेक्टर-59 के बी-25 स्थित एक बिल्डिंग में हुआ. मरने वालों की पहचान राकेश प्रजापति और कंचन के रूप में हुई.

राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी करता था और यहीं रहता था. राकेश दिल्ली के हाउस नंबर-489, गली नंबर-17, चांदबाद का निवासी था. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जांच में दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

आसपास काम करने वाले गार्ड ने बताया कि दोनों कभी-कभार घर से बाहर आते थे. उनका मिलना-जुलना किसी से नहीं था. यहां पर राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी के लिए था. पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें दोनों रहते थे. दोनों काफी समय यहां रह रहे थे. उन्होंने घर का पूरा सेटअप तैयार कर रखा था.

एसीपी सुशील कुमार ने बताया कि इमारत से काफी दूर की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है. जिसमें स्पष्ट तो नहीं, लेकिन, लग रहा है कि पहले महिला बिल्डिंग से कूदी, उसके बाद पुरुष कूदा है. दोनों के तीन बच्चें हैं. तीनों बच्चे दिल्ली स्थित राकेश के घर पर थे.

एसीपी ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता था. घटना के पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इस बात को लेकर राकेश का भाई भी आया था. वह अपने साथ बच्चों को लेकर चला गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).