COVID-19: नोएडा में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले, 483 लोगों को कोविड-19 होने का पता चला
गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 के अब तक एक दिन में सर्वाधिक 483 मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,439 हो गयी है.
नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल : गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में बुधवार को कोविड-19 (COVID-19) के अब तक एक दिन में सर्वाधिक 483 मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,439 हो गयी है.
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार नोएडा में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या भी बढ़कर 2,027 हो गयी है. यह भी पढ़ें : Rajasthan Night Curfew: राजस्थान में 16 से 30 अप्रैल तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 57 और संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी . जिले में अब तक 26,315 संक्रमणमुक्त हुए हैं. गौतमबुद्ध नगर में 97 मरीजों की जान गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

