नोएडा में दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या, सूबे में मची सनसनी
नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपद गांव के पास पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की सुबह को दो अज्ञात युवकों के शव पुलिस को मिले हैं. पुलिस के अनुसार दोनों की गोली मार कर हत्या की गई है. पुलिस चौकी के पास हुए डबल मर्डर के चलते ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि मंगलवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपद गांव के पास बनी पुलिस चौकी के समीप दो अज्ञात युवक लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं. पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर जांच की तो दोनों मृत पाए गए.
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को 315 बोर का एक देसी तमंचा मिला है. पुलिस को शक है कि दोनों को कहीं से अगवा करके लाया गया है, तथा यहां पर गोली मारकर उनकी हत्या की गई है. यह भी पढ़ें- कठुआ रेप-मर्डर केस: दोषियों की सजा बढ़ाने की मांग, बच्ची के पिता ने पंजाब HC का खटखटाया दरवाजा
कृष्ण ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 26 से 28 वर्ष के बीच है. आसपास के क्षेत्रों में शव मिलने की सूचना वायरलेस सेट से दे दी गई है. शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).