जरुरी जानकारी

नोएडाः डिवाइडर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, 12 छात्रों समेत ड्राइवर और कंडक्टर घायल

राजधानी से सटे नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. नोएडा के रजनीगंधा चौक पर शनिवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए हैं. यह हादसा शनिवार सुबह 8 बजे हुआ जब छात्रों को लेकर यह बस स्कूल आ रही थी.

नोएडाः डिवाइडर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, 12 छात्रों समेत ड्राइवर और कंडक्टर घायल

नई दिल्ली: राजधानी से सटे नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. नोएडा के रजनीगंधा चौक पर शनिवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए हैं. यह हादसा शनिवार सुबह 8 बजे हुआ जब छात्रों को लेकर यह बस स्कूल आ रही थी. हादसे के वक्त बस में 30 छात्र सवार थे. शुरूआती जानकारी के अनुसार स्कूल बस नोएडा के रजनीगंधा चौक से गुजर रही थी और असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी बुरी तरह घायल हो गए हैं. सभी घायलों को नोएडा सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

हादसे से यातायात के लिए कुछ समय के लिए बाधित रहा. सुबह-सुबह हुए इस हादसे की वजह से व्यस्त रजनीगंधा चौराहे पर लंबा जाम लग गया. दुर्घटनाग्रस्त बस को टो कर ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).