देश

नोएडा: यू-फ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर एक टेंपो चालक की हुई मौत

नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेटमें फंसकर एक टेंपो चालक की मौत हो गई. मध्य प्रदेश का रहने वाला सुधीर सेक्टर 61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में टाटा 407 लेकर सामान भरने आया था. वह कंपनी के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करके कंपनी के अंदर से पानी लेने जा रहा था. गार्ड ने इलेक्ट्रॉनिक गेट खोलने वाला बटन दबाने के बजाय, बंद करने वाला बटन दबा दिया.

नोएडा: यू-फ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर एक टेंपो चालक की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नोएडा : नोएडा (Noida) थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट (Electronic Gate) में फंसकर एक टेंपो चालक की मौत हो गई. इस मामले में मृतक के साथी ने कंपनी के गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस उपाधीक्षक नगर द्वितीय पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला सुधीर सेक्टर 61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में टाटा 407 लेकर सामान भरने आया था.

वह कंपनी के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करके कंपनी के अंदर से पानी लेने जा रहा था. सुधीर ने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा. गार्ड ने इलेक्ट्रॉनिक गेट खोलने वाला बटन दबाने के बजाय, बंद करने वाला बटन दबा दिया. इसकी वजह से चालक दोनों गेट के पाट के बीच में फंस गया, तथा उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).