देश

लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

नोएडा पुलिस ने 2 युवकों को आधी रात को एक कुत्ते को बुरी तरह पीटने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और कुत्ते को इलाज के बाद एनजीओ में भेज दिया है

लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
डॉग (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 4 मार्च: नोएडा पुलिस ने 2 युवकों को आधी रात को एक कुत्ते को बुरी तरह पीटने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.  पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और कुत्ते को इलाज के बाद एनजीओ में भेज दिया है. नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेल गांव में कुत्ते को पीटते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है. 15 सेकेंड के भीतर दोनों युवक कुत्ते पर लाठी से नौ वार करते हैं. यह घटना गुरुवार रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है.

एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक वीडियो में जिस कुत्ते को पीटा जा रहा है,वह पागल है और कई लोगों को काट चुका है. बीते दिनों जब उसने वीडियो में दिख रहे युवकों के घर के बच्चे को काटा तो दोनों ने पीट दिया. कुत्ते का उपचार कराने के बाद उसे एक एनजीओ को सौंप दिया गया है. यह भी पढ़े: Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोसी के डॉग को कहा 'पालतू कुत्ता', गुस्से में आकर कर दी हत्या

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पूर्व में भी अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को पीटते युवकों का वीडियो प्रसारित हो चुका है, जिस पर कार्रवाई भी की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).