उत्तर प्रदेश: आगरा के लोहामंडी में राशन के लिए लग रही भीड़, लॉकडाउन बेअसर

पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और आगरा के लोहामंडी के खादी पाड़ा इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर बैठने की अपील का कोई असर नहीं है. लोग घरों से बाहर हैं, दुकानों में कतारें लगी हुई हैं, करीब 100 लोग एक जगह जमा हैं और वहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: IANS)

पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और आगरा के लोहामंडी के खादी पाड़ा इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर बैठने की अपील का कोई असर नहीं है. लोग घरों से बाहर हैं, दुकानों में कतारें लगी हुई हैं, करीब 100 लोग एक जगह जमा हैं और वहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ये बात कह चुके हैं कि राशन की कमी नहीं होगी, घरों पर राशन भिजवाया जाएगा लेकिन आगरा के लोहामंडी, खादी पाड़ा इलाके में जब आईएएनएस ने पड़ताल की तो वहां देखा कि अपील का कोई असर नहीं है. जिस तरह लोग त्योहारों के वक्त निकलते हैं उसी तरह लोग लॉक डाउन की स्थिति में बाहर निकले हुए हैं.

पुलिस प्रशासन गश्त लगा रहा है लेकिन असर कम है और लोग कहना बिल्कुल नहीं मान रहे हैं. जब आईएएनएस ने वहां मौजूद पुलिस कर्मी से पूछा था उन्होंने कहा, "लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, हम गुजारिश ही कर सकते है". इसके बाद पुलिस ने वहां सख्ती दिखाई बेवजह खड़े लोगों पर लाठी बरसाई जिसके बाद लोग अपने अपने घरों में भाग गये. पूरे इलाके में जहां पहले करीब 100 से 200 लोग खड़े थे, कार्रवाई के बाद वहां तुरंत सन्नाटा छा गया.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से जंग: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने लिखा 18 राज्यों के मुख्यमंत्रीयों को पत्र- फंसे बंगाल के लोगों की करें मदद

आगरा के डीएम और एसएसपी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया. मौके पर मौजूद कुछ पुलिस वालों ने कहा कि जितने भी लोग वहां थे और बाहर घूम रहे थे उनकी पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

बरहाल जहां आगरा के कई इलाकों में सन्नाटा है तो वहीं आगरा के खादी पाड़ा इलाके में वायरस के खतरे से लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं किसी तरह की कोई सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही है और राशन को लेकर मारामारी की तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड