देश के एक फीसदी अमीरों की संपत्ति में हुआ 39 प्रतिशत का इजाफा, वहीं गरीबों की संपत्ति केवल 3 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

भारत में एक सर्वे के दौरान जो रिपोर्ट सामने है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जी हां रिपोर्ट की माने तो भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में 2018 में प्रति दिन करीब 2200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

रुपया (Photo Credits: PTI)

भारत में एक सर्वे के दौरान जो रिपोर्ट सामने है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जी हां रिपोर्ट की माने तो भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में 2018 में प्रति दिन करीब 2200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. देश की जनसंख्या के कुल 1 फीसदी लोगों की संपत्ति बीते साल 39 फीसदी के अनुसार बढ़ी है. इसका मतलब भारत में अमीर व्यक्ति दिन प्रति दिन अमीर होता जा रहा है यह कहावत इस रिपोर्ट पर सच बैठ रही है.

ऑक्सफैम (Oxfam) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की करीब आधी आबादी की आर्थिक ग्रोथ बीते साल काफी कम गति से आगे बढ़ी. 50 फीसदी से अधिक लोगों की संपत्ति में तीन फीसदी के हिसाब से इजाफा हुआ. वहीं अगर वैश्विक तौर पर देखें तो दुनिया के करोड़पतियों की संपत्ति में प्रति दिन 12 फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी हुई. जबकि दुनियाभर में मौजूद गरीब लोगों की संपत्ति में 11 फीसदी का घाटा देखने को मिला है. देश के सबसे अधिक नौ अमीरों के पास कुल जनसंख्या के 50 फीसदी अधिक लोगों से ज्यादा संपत्ति है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की नई योजना, अब नौकरी जाने पर सरकार देगी पैसा..पढ़िए

अगर भारत में देखें तो 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है, इनमें भी एक फीसदी के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है. जबकि 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4.8 फीसदी संपत्ति है. रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 अमीर बढ़ेंगे. 2018 में भारत में करीब 18 नए अरबपति बने हैं, देश में इनकी कुल संख्या अब 119 हो गई है. जिनके पास 28 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड