Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले से जुड़ी फोटो-वीडियो हो तो तुरंत भेजें, NIA ने जारी किया फोन नंबर

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए, उसकी जांच में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आम जनता से सीधी मदद मांगी है. यह हमला न केवल पर्यटकों पर, बल्कि पूरे देश के दिल पर हमला था.

Indian Army | PTI

नई दिल्ली: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए, उसकी जांच में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आम जनता से सीधी मदद मांगी है. यह हमला न केवल पर्यटकों पर, बल्कि पूरे देश के दिल पर हमला था. अब जांच एजेंसी चाहती है कि जो भी व्यक्ति उस दिन पहलगाम में मौजूद था, वह अपने मोबाइल में कैद तस्वीरें, वीडियो या कोई भी अहम जानकारी साझा करे. Read Also: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक LoC पर नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, सेना अलर्ट मोड पर. 

NIA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक अपील जारी की है जिसमें उन्होंने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और गवाहों से कहा है कि अगर उनके पास कोई भी फोटो, वीडियो या जानकारी है जो हमलावरों की पहचान या उनके तरीकों से जुड़ी हो, तो वे उसे जरूर साझा करें.

NIA की अपील – "आपके पास है अहम सुराग"

संपर्क करने के लिए दिए गए हैं दो नंबर: मोबाइल नंबर: 9654958816, लैंडलाइन नंबर: 011-24368800. जो लोग संपर्क करेंगे, उनसे NIA का एक वरिष्ठ अधिकारी खुद संपर्क करेंगे और जरूरी सामग्री जैसे वीडियो, फोटो या जानकारी एकत्र करेगा.

क्यों अहम है आम लोगों की मदद?

“हो सकता है किसी ने कैमरे से कुछ ऐसा रिकॉर्ड किया हो, जिसे वो मामूली समझ रहा हो, लेकिन वह NIA के लिए बड़ा सुराग साबित हो सकता है.” NIA के अनुसार, कई लोग अनजाने में भी हमले से पहले या बाद में कुछ खास हरकतें देख या रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो इस साजिश की परतें खोलने में मददगार होंगी. सोशल मीडिया पर हमले के बाद कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिन्हें अब एजेंसी गहराई से जांचने की योजना बना रही है.

जांच में जुटी NIA की टीम

पहलगाम के बैसरन घास मैदान में जहां हमला हुआ, वहां NIA की टीमें पिछले कई दिनों से डटी हुई हैं. वे चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं, घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर रही हैं और हर कोण से जांच कर रही हैं – कितने आतंकी थे, कैसे आए, कहां से हथियार मिले और हमला करने का असली मकसद क्या था.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स