देश

Pulwama Terror Attack Case: पुलवामा केस में NIA ने दायर 13,500 पन्नों की चार्जशीट, मसूद अजहर समेत इन लोगों को बनाया आरोपी

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JM) प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है. इसके अलावा चार्जशीट में मारे गए आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं. ये सभी नाम अब तक गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के अलावा शामिल किए गए हैं. एनआईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में एजेंसी जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में छह गिरफ्तार आरोपियों और अजहर, असगर, उनके मारे गए रिश्तेदार फारूक के खिलाफ चार्जशीट दायर की.

Pulwama Terror Attack Case: पुलवामा केस में NIA ने दायर 13,500 पन्नों की चार्जशीट, मसूद अजहर समेत इन लोगों को बनाया आरोपी
पुलवामा आतंकी हमला (Photo Credits: IANS)

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JM) प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है. इसके अलावा चार्जशीट में मारे गए आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं. ये सभी नाम अब तक गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के अलावा शामिल किए गए हैं. एनआईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में एजेंसी जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में छह गिरफ्तार आरोपियों और अजहर, असगर, उनके मारे गए रिश्तेदार फारूक के खिलाफ चार्जशीट दायर की.

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने चार्जशीट में सभी आरोपियों के खिलाफ तगड़े सबूतों के साथ मजबूत केस बनाया है. इसमें उनकी चैट, कॉल डिटेल्स आदि शामिल हैं जो हमले में उनकी भूमिका की पुष्टि करते हैं. एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आतंकवादी समूह के कई शीर्ष कमांडरों पर भी आरोप लगाए हैं. एजेंसी ने जुलाई में जम्मू और कश्मीर के बडगाम निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद इकबाल राथर को भी गिरफ्तार किया था. उस पर घुसपैठ कराने, जेईएम आतंकवादी और इस हमले के एक प्रमुख साजिशकर्ता मुहम्मद उमर फारूक की जम्मू में आवाजाही को सुविधाजनक बनाने का आरोप है.

आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए आईडी को फारूक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इकट्ठा किया था. चार्जशीट में नामजद अन्य पांच गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अब्बास राथर, वैज-उल-इस्लाम, पिता-पुत्री तारिक अहमद शाह और इंशा जान जैश के कथित जमीनी कार्यकर्ता हैं. बता दें कि फरवरी, 2019 को हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).