देश

Karnataka: NIA ने ISIS के एक और आतंकी को भर्ती साजिश मामले में किया गिरफ्तार

आगे की जांच से पता चला है कि आरोपी मुहम्मद तौकीर महमूद ने सह-आरोपी व्यक्तियों के साथ मिलकर धन जुटाया, कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों को कुरान सर्किल समूह के भर्ती कराया और अवैध रूप से उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेज दिया.

Karnataka: NIA ने ISIS के एक और आतंकी को भर्ती साजिश मामले में किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एनआईए केस आरसी-33/2020/एनआईए/डीएलआई के एक आरोपी मोहम्मद तौकीर महमूद (Mohammed Tauqir Mahmood) को गिरफ्तार किया है. एनआईए अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 33 वर्षीय महमूद बेंगलुरु (Bengaluru) का रहने वाला है. शनिवार की गिरफ्तारी उस मामले की अनुवर्ती कार्रवाई है, जिसे एनआईए ने मुहम्मद तौकीर महमूद, जुहाब हमीद उर्फ शकील मन्ना, इरफान नासिर और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 125 और यूए (पी) अधिनियम की धारा 17, 18 और 18 बी के तहत दर्ज किया था. NIA ने 3 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी मामले में लिट्टे के पूर्व सदस्य को किया गिरफ्तार

एनआईए ने इससे पहले दो आरोपी अहमद अब्दुल कादर और इरफान नासिर को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ इस साल 1 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल की गई थी.

आगे की जांच से पता चला है कि आरोपी मुहम्मद तौकीर महमूद ने सह-आरोपी व्यक्तियों के साथ मिलकर धन जुटाया, कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों को कुरान सर्किल समूह के भर्ती कराया और अवैध रूप से उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेज दिया. इससे पहले 2013 में, मुहम्मद तौकीर महमूद ने अपने सहयोगी के साथ दाएश नेतृत्व के साथ संपर्क करने के लिए अवैध रूप से सीरिया का दौरा किया था और भारतीय मुसलमानों से समर्थन की पेशकश की थी. एनआईए अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).