Surat Horror: सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा! हाई-स्पीड बाइक चलाने वाला युवा इन्फ्लुएंसर मौत का शिकार, सिर धड़ से हुआ अलग

सूरत में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। हाई-स्पीड बाइक राइडिंग वीडियो के लिए मशहूर 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जो ऑनलाइन “PKR ब्लॉगर” के नाम से जाने जाते थे, एक भीषण हादसे में मारे गए...

हाई-स्पीड बाइक चलाने वाले युवा इन्फ्लुएंसर की एक्सीडेंट में मौत (Photo: instant_surat|Instagram)

सूरत (Surat) में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया. हाई-स्पीड बाइक राइडिंग वीडियो के लिए मशहूर 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जो ऑनलाइन “PKR ब्लॉगर” के नाम से जाने जाते थे, एक भीषण हादसे में मारे गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उधना–मगदल्ला रोड पर ग्रेट लाइनर ब्रिज के पास हुआ. मृतक की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है, जो अपनी KTM बाइक को तेज रफ्तार में चला रहे थे. जैसे ही वे ब्रिज से नीचे उतरे, बताया जा रहा है कि उन्होंने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया. बाइक फिसली और सड़क किनारे जोरदार टक्कर के बाद दुर्घटना बेहद भयावह रूप ले लिया. यह भी पढ़ें: Kolhapur Accident: बाइकर सिद्धेश रेडकर की बाइक कार से टकराने से मौत, हेलमेट कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय प्रिंस ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि अगर उन्होंने सुरक्षा गियर का इस्तेमाल किया होता, तो चोटें इतनी गंभीर न होतीं और शायद उनकी जान बच सकती थी. खटोदरा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

हाई-स्पीड बाइक चलाने वाले युवा इन्फ्लुएंसर की एक्सीडेंट में मौत

Video Link

प्रिंस पटेल युवाओं में अपनी फास्ट-राइडिंग रील्स के लिए लोकप्रिय थे

प्रिंस पटेल स्थानीय युवाओं में अपनी फास्ट-राइडिंग रील्स और बाइकिंग कंटेंट के लिए लोकप्रिय थे. उनकी अचानक हुई मौत ने दोबारा यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पब्लिक सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और बिना सुरक्षा उपकरणों के स्टंट करना कितना खतरनाक है. विशेषकर उन युवाओं के लिए जो सोशल मीडिया के लिए जोखिम उठाते हैं.

यह हादसा लोगों के लिए चेतावनी है

यह हादसा चेतावनी है कि ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और हेलमेट न पहनने की कीमत जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ सकती है. पुलिस ने युवा राइडर्स से अपील की है कि वे सोशल मीडिया लाइक्स से ज्यादा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि एक छोटा-सा जोखिम भी अपूरणीय नुकसान में बदल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट