देश

Uttarakhand सरकार चारधाम यात्रा रूट पर शुरू करेगी नये अस्पताल

उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में आयोजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुये नये अस्पताल खोलने का निर्णय लिया गया है.

Uttarakhand सरकार चारधाम यात्रा रूट पर शुरू करेगी नये अस्पताल
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत(Photo Credits: Twitter)

देहरादून, 7 सितंबर : उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में आयोजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुये नये अस्पताल खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही इन अस्पतालों के लिये चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ का पृथक से कैडर बनाया जायेगा. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर. राजेश कुमार को नये अस्पतालों की शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर डीपीआर बनाकर कैबिनट के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं.

डॉ. रावत ने कहा कि आने वाले समय में चार धाम यात्रियों की संख्या डेढ़ से दो गुना बढ़ने की पूरी संभावना है. इसी के मद्देनजर सूबे के चार धाम यात्रा रूट पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया है. इन अस्पतालों में योगदान देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों, टेक्नीशियनों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को अपेक्षाकृत अधिक वेतनमान एवं चार धाम यात्रा भत्ता दिया जायेगा. इससे चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों को बेहत्तर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार धाम यात्रा मार्ग पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी प्रस्तुतिकरण भी दिखाया गया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 लाख किसान पाए गए अपात्र , होगी उनसे वसूली

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर.राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. शैलजा भट्ट, निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी, संयुक्त निदेशक डॉ.आर.पी. खंडूडी, सीएमओ रूद्रप्रयाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).