Income Tax Bill 2025: आयकर बिल 2025 का नया ड्राफ्ट आज लोकसभा में होगा पेश, पुराने कानून की होगी विदाई; जानें क्या होगा नया?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आयकर विधेयक 2025 (Income Tax Bill 2025) का संशोधित मसौदा पेश करेंगी. यह नया मसौदा 13 फरवरी, 2025 को पेश किए गए पुराने प्रस्ताव का स्थान लेगा.

Income Tax Bill 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आयकर विधेयक 2025 (Income Tax Bill 2025) का संशोधित मसौदा पेश करेंगी. यह नया मसौदा 13 फरवरी, 2025 को पेश किए गए पुराने प्रस्ताव का स्थान लेगा, जिसे हाल ही में औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया था. सरकार का कहना है कि यह कदम कानून को और स्पष्ट, सरल और समय बचाने वाला बनाने के लिए उठाया गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि नए ड्राफ्ट में तकनीकी सुधार, बेहतर भाषा, सटीक क्रॉस-रेफरेंस और संसदीय चयन समिति की सिफारिशों को शामिल किया गया है. यह समिति बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में काम कर रही थी.

ये भी पढें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया लीविंग रूट ब्रिज का दौरा, कहा- सस्टेनेबल फ्यूचर को मिल रहा बढ़ावा

नया संस्करण लाना ज्यादा व्यावहारिक

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहले बिल पर किया गया काम बेकार नहीं गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति की 285 सिफारिशों में से 32 बड़े बदलावों को सीधे संशोधन के जरिए लागू करना कठिन और समय लेने वाला होता. ऐसे में बिल को वापस लेकर नया संस्करण लाना ज्यादा व्यावहारिक है.

नए बिल में अहम बदलाव प्रस्तावित

इसके अलावा बिल में डिजिटल-फर्स्ट, फेसलेस असेसमेंट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव है, जिससे टैक्स प्रक्रिया सरल होगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी. 1961 के जटिल आयकर कानून को आसान भाषा में नए रूप में पेश करना भी इसका हिस्सा है.

नया और पारदर्शी डायरेक्ट टैक्स कोड लागू

अगर यह कानून पास हो जाता है तो 63 साल पुराने आयकर कानून की जगह एक नया और पारदर्शी डायरेक्ट टैक्स कोड लागू होगा, जिसे सरकार बीते कई दशकों का सबसे बड़ा टैक्स सुधार बता रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट