दिल्ली में डीटीसी की बस पलटी, ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग घायल
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को एक ट्रक की टक्कर के कारण डीटीसी की एक बस पलट गई जिससे ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग जख्मी हो गए.
नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को एक ट्रक की टक्कर के कारण डीटीसी की एक बस पलट गई जिससे ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह छह बजे तब हुई जब बस भलस्वा डेयरी से कश्मीरी गेट की तरफ जा रही थी.
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त डीटीसी बस में 21 लोग सवार थे. उत्तर दिल्ली जिला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नूपुर प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को सुश्रुत ट्राउमा सेंटर ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\