देश

दिल्ली में डीटीसी की बस पलटी, ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग घायल

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को एक ट्रक की टक्कर के कारण डीटीसी की एक बस पलट गई जिससे ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग जख्मी हो गए.

दिल्ली में डीटीसी की बस पलटी, ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग घायल
दिल्ली में डीटीसी की बस पलटी (Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को एक ट्रक की टक्कर के कारण डीटीसी की एक बस पलट गई जिससे ड्राइवर और कंडक्टर सहित नौ लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह छह बजे तब हुई जब बस भलस्वा डेयरी से कश्मीरी गेट की तरफ जा रही थी.

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त डीटीसी बस में 21 लोग सवार थे. उत्तर दिल्ली जिला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नूपुर प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को सुश्रुत ट्राउमा सेंटर ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).