Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, 538 लोगों की मौत; 977 अब भी लापता, 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balen Shah) ने कहा है कि सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है. उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. इस बीच पड़ोसी देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी नेपाल को आर्थिक सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराने की पेशकश की है.

Nepal Flood News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 977 लोग अभी भी लापता हैं. राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 28 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है. Nepal Flash Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 392 हुआ; 290 भारतीय लापता, नई बनी झील से फिर बाढ़ का खतरा

भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से शुरू हुई तबाही

बताया जा रहा है कि तिब्बत सीमा के पास भोटे कोशी (Bhote Koshi) नदी में अचानक आए तेज बहाव के बाद उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में फ्लैश फ्लड आ गया. इस बाढ़ से प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, कई पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा तथा बड़ी संख्या में घर बह गए. रसुवा (Rasuwa), नुवाकोट (Nuwakot) और त्रिशूली (Trishuli) व नारायणी (Narayani) नदी के किनारे बसे इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही की खबर है.

सेना और हेलीकॉप्टर की मदद से चल रहा राहत अभियान

नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. साथ ही बंद पड़े राजमार्गों को खोलने, संचार व्यवस्था बहाल करने और विस्थापित परिवारों को राहत शिविरों तक पहुंचाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

विदेशी पर्यटक भी प्रभावित

इस आपदा का असर नेपाल के लोकप्रिय हिमालयी ट्रेकिंग रूट्स पर पहुंचे विदेशी पर्यटकों पर भी पड़ा है. बिजली और संचार सेवाएं बाधित होने के कारण कई विदेशी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. विभिन्न देशों के दूतावास और आपातकालीन एजेंसियां लापता विदेशियों का पता लगाने में जुटी हैं.

प्रधानमंत्री ने राहत कार्य तेज करने का दिया भरोसा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balen Shah) ने कहा है कि सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है. उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. इस बीच पड़ोसी देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी नेपाल को आर्थिक सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराने की पेशकश की है.

28 जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई प्रांतों में फिर से भारी बारिश हो सकती है. इसके मद्देनज़र 28 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है.

 

Share Now