Cat Eat Chicken: बरेली में पड़ोसी की बिल्ली खा गई मुर्गा, शिकायत करने पर मारपीट
पुलिस ने बिल्ली पालने वाले परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है
पुलिस ने बिल्ली पालने वाले परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
बरेली में कैंट थाना स्थित ग्राम मोहनपुर की निवासी फरीदा की ओर से दर्ज कराई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि फरीदा ने मुर्गे पाल रखे हैं, जबकि उसके पड़ोसी नदीम के घर में बिल्लियां हैं.
फरीदा ने आरोप लगाया कि नदीम की बिल्ली उनके मुर्गे को खा गई और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो नदीम, उसकी मां इन्ना, बहन शमशुल, शबनम, शब्बू तथा शमा गाली-गलौज करने लगे. यह भी पढ़ें: बिहार में दिन-दहाड़े चलती मालगाड़ी से चोरी होने लगा तेल, Video आया सामने
तहरीर में फरीदा ने कहा कि उनके छोटे बेटे मुजाहिद और बेटी शादिया ने विरोध किया तो इन सभी छह लोगों ने उन्हें जमकर पीटा.
उन्होंने कहा कि झगड़े में उनकी सोने की अंगूठी व कुंडल भी कहीं गिर गए.
कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर नदीम समेत सभी छह लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

