देश

NEET पेपर लीक में सबसे बड़ा खुलासा! तेजस्वी यादव तक पहुंची राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा की आंच

नीट यूजी परीक्षा 2024 (NEET-UG 2024 Exam) के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जो खुलासा हुआ है उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव का नाम सामने आया है.

NEET पेपर लीक में सबसे बड़ा खुलासा! तेजस्वी यादव तक पहुंची राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा की आंच

नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा 2024 (NEET-UG 2024 Exam) के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जो खुलासा हुआ है उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम सामने आया है. NEET पेपर लीक पर बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने दावा किया है कि राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपी सिकंदर कुमार यादवेंदु (Sikandar Kumar Yadavendu) के लिए तेजस्वी के PS ने रूम बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने मामले की विभागीय जांच कराई है. कितने में बिका NEET का प्रश्न पत्र? राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के लिए कैसे हुई सेटिंग... मास्टरमाइंड अमित आनंद ने खुद बताया.

जानकारी के अनुसार, 1 मई को तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप को सिकंदर कुमार के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए बुलाया था. विजय स‍िन्हा ने दावा किया कि प्रीतम और सिकंदर यादव के बीच के रिश्तों की कड़ी जुड़ रही है. मंत्री जी के नाम पर प्रीतम ने जो कमरा बुक कराया वो तेजस्वी का नाम देकर कराया.

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में अमूमन जो मंत्री रहते हैं, सिर्फ उन्हीं को नहीं स्टाफ बाद में भी पूर्व मंत्री को भी मंत्री जी बुलाया जाता है. इसी तरह प्रीतम ने मंत्री जी कहकर बुक‍िंग कराई.

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि अब गेस्ट हाउस का नियम है कि अधिततम तीन कमरे 3 दिन के लिए बुक कर सकते हैं. इससे ज्यादा बुक करने की अनुमति NHAI को ही है. उन्होंने कहा कि सिकंदर की पहुंच तेजस्वी के घर से लेकर बाहर तक थी. इस मामले में तेजस्वी यादव जवाब दें.

सारे वही सवाल पूछे गए... आरोपी अनुराग का खुलासा

नीट पेपर लीक मामले में आरोपी अनुराग यादव ने बड़ा खुलासा किया है. अनुराग ने कबूल किया कि उसे परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र मिल गया था. अनुराग ने बताया कि NEET परीक्षा में 100 फीसदी वही सवाल पूछे गए जो उसे पहले ही मिल गए थे. उसे एक दिन पहले गेस्ट हाउस में जो सवाल रटने को दिए गए, वहीं सवाल परीक्षा में आए. आरोपी ने बताया कि वो मंत्री के लेटर की मदद से गेस्ट हाउस में रूका और NHAI पटना गेस्ट हाउस के रजिस्टर में भी आरोपी की एंट्री है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).