Karnataka: कर्नाटक में दूषित पानी पीने से महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 30 लोग बीमार

तत्कालीन सीएम बसवराज बोम्मई ने दूषित पानी पीने से मरने वाले तीन व्यक्तियों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। रायचूर जिला राज्य के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है.

water (Photo Credits: pixabay)

Karnataka: कर्नाटक के रायचूर जिले के रेकलामराडी गांव में दूषित पानी पीने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 30 लोग बीमार पड़ गए. अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों को रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और अरकेरा और देवदुर्गा के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोग ग्राम पंचायत के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं. यह भी पढ़ें: पुलिस के भाई को चोर समझकर लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने भी गांव का दौरा किया, और अधिकारियों ने पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीने के पानी में गंदा पानी मिला हुआ था। अधिकारी सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं.

इससे पहले जून 2022 में रायचूर शहर में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 23 बच्चों सहित 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे.

तत्कालीन सीएम बसवराज बोम्मई ने दूषित पानी पीने से मरने वाले तीन व्यक्तियों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। रायचूर जिला राज्य के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है.

Share Now

संबंधित खबरें

Karnataka Temple New Rules: कर्नाटक के मंदिरों में 'रील' बनाने पर लगाम, सरकार ने लागू किए सख्त नियम; अब वीडियोग्राफी के लिए देनी होगी भारी फीस

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India W vs Australia W, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\