COVID-19: केरल में संक्रमण के एक दिन में 27,000 के करीब नए मामले, हरियाणा में 55 लोगों की मौत
केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 26,995 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 13.22 लाख हो गए.
तिरुवनंतपुरम, 22 अप्रैल : केरल (Kerala) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 26,995 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 13.22 लाख हो गए. राज्य सरकार ने टीका खरीदने के लिए टीका निर्माओं से बातचीत करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने यहां संवाददाताओं से कहा ,‘‘ हमने केन्द्र से अधिक टीके मांगे हैं और हमें शीघ्र जवाब मिलने की उम्मीद है. लेकिन हम केवल आवंटन के भरोसे नहीं बैठना चाहते.’’
मणिपुर में संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,000 के पार पहुंच गए. संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 381 हो गई. सिक्किम में संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए,जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 6,970 हो गए. यह भी पढ़ें : COVID-19 की खतरनाक रफ्तार के आगे बेबस हुई जिंदगियां, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 568 तो दिल्ली में 306 मरीजों की हुई मौत
हरियाणा में संक्रमण के 9,742 नए मामले सामने आए,जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 3,90,989 हो गए, वहीं 55 लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3,583 हो गई. असम में संक्रमण के 1,931 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 2,31,069 हो गए, वहीं दस लोगों की संक्रमण से मौत से मृतक संख्या 1,160 पर पहुंच गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 01:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

