एजेंसी न्यूज

NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय कंपनी में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी Adani ग्रुप को बेचेंगे

यह बिक्री पूरी हो जाने पर अडाणी समूह 'न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड' (एनडीटीवी) में सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा. समूह पहले ही संस्थापकों द्वारा समर्थित एक कंपनी को खरीदा चुका है और उसके बाद उसने खुले बाजार से शेयर भी हासिल किए हैं.

NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय कंपनी में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी Adani ग्रुप को बेचेंगे

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर: एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने शुक्रवार को कहा कि वे इस मीडिया कंपनी में अपनी बची हुई 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडाणी समूह को बेच देंगे. NDTV खरीदना हमारा दाय‍ित्‍व, सरकार सही करे तो उसे द‍िखाया जाना चाह‍िए: गौतम अडानी

यह बिक्री पूरी हो जाने पर अडाणी समूह 'न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड' (एनडीटीवी) में सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा. समूह पहले ही संस्थापकों द्वारा समर्थित एक कंपनी को खरीदा चुका है और उसके बाद उसने खुले बाजार से शेयर भी हासिल किए हैं.

संस्थापकों ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा, "ऐसी स्थिति में हमने आपसी समझौते के तहत एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क (अडाणी समूह की फर्म) को बेचने का फैसला किया है.''

एनडीटीवी में दोनों की कुल हिस्सेदारी 32.26 प्रतिशत है जबकि अडाणी समूह के पास अब कंपनी में हिस्सा 37.44 प्रतिशत हो चुका है. इस बयान के मुताबिक, प्रणय रॉय और राधिका रॉय एनडीटीवी में पांच प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी बनाए रखते हुए बाकी 27.26 प्रतिशत हिस्सा बेच एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेच देंगे.

रॉय दंपती ने बयान में कहा, ''खुली पेशकश (अडाणी समूह द्वारा) लाए जाने के बाद से हमारी गौतम अडाणी के साथ चर्चा रचनात्मक रही है. हमारी तरफ से दिए गए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक ढंग से और खुलेपन के साथ स्वीकार किया.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).