Turkey Earthquake: तुर्की में सफल ऑपरेशन 'दोस्त' के बाद भारत लौटी NDRF की टीम, कुछ इस तरह हुआ स्वागत (Watch Video)

ऑपरेशन दोस्त के तहत भूकंपग्रस्त तुर्की की राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए गई एनडीआरएफ की पहली टीम शुक्रवार को स्वदेश लौटी। टीम के जांबाज सदस्य और दो खोजी कुत्ते भारत लौट आए हैं

एनडीआरएफ (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली, 17 फरवरी: ऑपरेशन दोस्त के तहत भूकंपग्रस्त तुर्की की राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए गई एनडीआरएफ की पहली टीम शुक्रवार को स्वदेश लौटी. टीम के जांबाज सदस्य और दो खोजी कुत्ते भारत लौट आए हैं. बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर तुर्की में ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था. तुर्की में भूकंप के बाद पहुंची एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों ने अपने साहसी कार्यों से कई जाने बचाईं। करीब 10 दिनों तक सफल तरीके से ऑपरेशन दोस्त चलाकर एनडीआरएफ की एक टीम शुक्रवार को भारत लौट आई है. एनडीआरएफ जवानों का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सुबह 9:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा.

भारत लौटे एनडीआरएफ के जवानों का हिंडन एयरफोर्स में हवाई पट्टी पर एनडीआरएफ के आला अधिकारियों ने ऑपरेशन दोस्त को सफल बनाने पर जोरदार स्वागत किया. एनडीआरएफ के जवान हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के अधिकारियों से मुखातिब होने के बाद गोविंदपुरम स्थित बटालियन के लिए रवाना हो गए. यह भी पढ़े: Turkey Earthquake: चत्मकर! तुर्की में एक महिला और लड़के ने मौत को दी मात, भूकंप के 11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकाला गया (Watch Video and Pic)

Video:

इसी महीने 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई. जानकारी के अनुसार इस भूकंप से अबतक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए तुर्की और सीरिया को मदद का भरोसा दिलाया था और इसके तुरंत बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त की शुरूआत की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\