IndiGO Flight: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में शराब के नशे में 2 यात्रियों ने किया हंगामा
एक एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा.
नई दिल्ली, 23 मार्च: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में सवार दो यात्रियों ने कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा, हंगामा किया और चालक दल और सह-यात्रियों के साथ गाली-गलौज की. एक एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा. उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया." यह भी पढ़ें: 'Indigo' के विमान में शराब पीने के बाद अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार
प्रवक्ता ने आगे कहा, "अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पास के थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है." पहले से ही नशे में होने के बावजूद, पालघर और कोल्हापुर के नालासोपारा निवासी दो यात्री अधिक शराब की मांग कर रहे थे. उन्हें स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया और रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.
अधिकारियों ने बताया कि नशे में धुत यात्री खाड़ी में एक साल तक काम करने के बाद भारत लौट रहे थे और जश्न के मूड में थे. पिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रियों के अभद्र व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस महीने की शुरुआत में, लंदन-मुंबई उड़ान में शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

