देश

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंची, सभी से मांगा समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार दा्रैपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची और सभी दलों से समर्थन मांगा. झारखंड की राज्यपाल रही मुर्मू ने खुद को बिहार और झारखंड से जोड़ते हुए कहा कि उनका बिहार और झारखंड से पुराना रिश्ता है.

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंची, सभी से मांगा समर्थन
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Photo Credits PTI)

पटना, 5 जुलाई : राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार दा्रैपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची और सभी दलों से समर्थन मांगा. झारखंड की राज्यपाल रही मुर्मू ने खुद को बिहार और झारखंड से जोड़ते हुए कहा कि उनका बिहार और झारखंड से पुराना रिश्ता है. उन्होंने विधायकांे और सांसदों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की अपील की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनका जोरदार स्वागत किया. नीतीश ने भी भरोसा देते हुए कहा कि हमलोगों को पूरा भरोसा है, भारी बहुमत से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि पहले बिहार, उड़ीसा, झारखंड एक ही था. इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी जीत का भरोसा जताया. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की यह धरती पूर्णरूप से आपके साथ है.

उन्होंने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बिहार का हर एक जन और हर एक दल आजादी के इस अमृत महोत्सव में देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार एक संथाल आदिवासी महिला को देख गौरवान्वित होगा. आप इतने मतों से जीतेंगी कि राष्ट्रपति चुनाव में एक नया इतिहास बनेगा. एक आदिवासी समाज से आने वाली महिला जिसने जीवन में इतनी भीषण संघर्षों को जिया हो उसे देश का कोई व्यक्ति नकार ही नहीं सकता है. उल्लेखनीय है कि राजग द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही बिहार राजग पूरी तरह एकजुट दिख रहा है. जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं. यह भी पढ़ें : Gay Couple Married: गे कपल एक पारंपरिक समारोह में बंधे शादी के बंधन में, देखें वीडियो

पटना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर भाजपा के नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई नेता पहले ही पहुंच गए थे. राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद वे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां उनके स्वागत के लिए स्थानीय कलाकार भी स्थानीय वेशभूषा में सज-धज कर आए थे. आदिवासी वेशभूषा में भी कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का बिहार की धरती पर अपने परम्परागत नृत्यों से स्वागत किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).