NCP New President: शरद पवार अभी बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष, एनसीपी कमेटी ने इस्तीफा किया नामंजूर

एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. एनसीपी की कोर कमेटी ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया.

शरद पवार (Photo Credits ANI)

एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. एनसीपी की कोर कमेटी ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. प्रफुल्ल पटेल ने यह प्रस्ताव पेश किया. अब शरद पवार ही NCP अध्यक्ष बने रहेंगे. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शरद पवार से फैसला बदलकर अध्यक्ष बने रहने की अपील कर रहे हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि हम शरद पवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

NCP उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, देश के नेता शरद पवार जी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसे एक मत से नामंजूर किया जाता है और हम उनसे विनती करते हैं कि वे पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं.

उन्होंने कहा,'पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं.'

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'मेरे सहित कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है. न केवल NCP नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड