देश

Navratri 2023: दिल्ली में नवरात्रि मेले में जाम हुए विशालकाय झूले से 20 को बचाया- Watch Video

बाहरी उत्तरी दिल्ली में नवरात्रि मेले में लगे झूले के एक विशाल पहिये के काम करना बंद कर देने के बाद चार बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों को बचाया गया. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Navratri 2023: दिल्ली में नवरात्रि मेले में जाम हुए विशालकाय झूले से 20 को बचाया- Watch Video
mela photo credit: ANI)

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर : बाहरी उत्तरी दिल्ली में नवरात्रि मेले में लगे झूले के एक विशाल पहिये के काम करना बंद कर देने के बाद चार बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों को बचाया गया. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रात 11:10 बजे एक बचाव कॉल प्राप्त हुई थी. नरेला के सुभाष रामलीला मैदान में बुधवार को एक विशालकाय झूले में 20 से ज्यादा लोग फंस गए. इस पर कार्रवाई करते हुए, बचाव दल के साथ दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली में बाइक टैक्सी चालकों ने वाहनों को ईवी में बदलने की समयसीमा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र

गर्ग ने कहा, "चार पुरुषों, 12 महिलाओं और चार बच्चों सहित 20 लोगों को जाम हुए झूले से सुरक्षित बचाया गया." गर्ग ने कहा,“किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).