भारत ने 72,400 असॉल्ट राइफलों के लिए अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया

भारत (India) ने करीब 700 करोड़ रुपये की कीमत पर 72,400 असॉल्ट राइफलों (Assault Rifles) की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credtis Twitter)

नई दिल्ली: भारत (India) ने करीब 700 करोड़ रुपये की कीमत पर 72,400 असॉल्ट राइफलों (Assault Rifles) की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया है. रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. अमेरिकी बलों के साथ ही कई अन्य यूरोपीय देशों द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही इन राइफलों को फास्ट ट्रैक सरकारी खरीद प्रक्रिया के तहत खरीदा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि भारत ने फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (एफटीपी) के तहत एसआईजी जॉर असॉल्ट राइफल्स के लिए अमेरिका के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और करार के तहत भारत को आज से एक साल के भीतर अमेरिकी कंपनी एसआईजी जॉर से 72,400 7.62एमएम राइफलें मिल जाएंगी.

उन्होंने बताया कि ये नयी राइफलें करीब 700 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदी जा रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल फिलहाल 5.56x45एमएम इनसास राइफलों से लैस हैं। प्रयोग में लाई जा रही इन राइफलों के स्थान पर 7.62x51 एमएम असॉल्ट राइफलों को प्रयोग में लाने की शीघ्र आवश्यकता है। ये असॉल्ट राइफलें छोटी, ठोस, आधुनिक तकनीक वाली हैं जिन्हें युद्ध की स्थितियों में काम में लाना आसान है. यह भी पढ़े: पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी का बयान, कहा- सोनिया गांधी या राहुल ने कभी किसी रक्षा सौदे में हस्तक्षेप नहीं किया

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में एसआईजी जॉर राइफलों की खरीद को मंजूरी दी थी। इनका इस्तेमाल चीन के साथ लगने वाली करीब 3,600 किलोमीटर की सीमा पर तैनात सेना करेगी. अक्टूबर 2017 में सेना ने सात लाख राइफलों, 44,000 लाइट मशीन गन (एलएमजी) और करीब 44,600 कार्बाइनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स