देश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक महंत के विवादित और भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तरप्रदेश डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और महंत पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक महंत के विवादित और भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तरप्रदेश डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और महंत पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. आयोग ने पत्र की एक कॉपी पुलिस अधीक्षक, सीतापुर को भी भेजी है. आयोग ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में सात दिनों के भीतर आयोग को सूचित करें.

दरअसल महंत बजरंग मुनि का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं. आयोग ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. साथ ही आयोग ने इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की है कि पुलिस की मौजूदगी में भाषण होता रहा लेकिन बयान देने से नहीं रोका गया. यह भी पढ़ें : सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के कैब, ऑटो चालकों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

आयोग ने कहा है कि, पुलिस को ऐसी घटनाओं में मूकदर्शक नहीं रहना चाहिए और महिलाओं के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से लोगों को रोकने के लिए उनके द्वारा उचित उपाय किए जाने चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).