देश

Nashik Hit and Run Video: सड़क किनारे चल रही महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही के दिनों में एक के बाद हिट एंड रन मामले सामने आए हैं. मुंबई में हुए BMW हिट एंड रन मामले के बाद अब नासिक में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है.

Nashik Hit and Run Video: सड़क किनारे चल रही महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना
Nashik Hit and Run | X

नासिक: महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही के दिनों में एक के बाद हिट एंड रन मामले सामने आए हैं. मुंबई में हुए BMW हिट एंड रन मामले के बाद अब नासिक में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है. यहां सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गई. गंगापुर रोड पर एक कार ने 36 वर्षीय महिला को अपनी कार से टक्कर मार दी और भाग गई. हादसे में वैशाली शिंदे की मौत हो गई और हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार है.

यह दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

सड़क किनारे चल रही महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर

वीडियो में दिख रहा है कि महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी तभी उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर के बाद महिला पहले तो हवा में उछली और फिर नीचे गिर गई. हादसे के बाद कार तुरंत मौके से फरार हो गई. सड़क पर चल रहे कुछ और लोग महिला की मदद के लिए दौड़े लेकिन महिला को बचाया न जा सका. हादसे में महिला की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).