NCB ने 1300 करोड़ मूल्य के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व्यापारी को पकड़ा
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 1300 करोड़ रुपये के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व्यापारी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 100 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की.
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 1300 करोड़ रुपये के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व्यापारी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 100 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की. भारत में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अकेले पकड़ी गई कोकीन लगभग 20 किलोग्राम है, जिसका अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 100 करोड़ रुपये है. जबकि इसके अलावा एजेंसी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ मिलकर 55 किलोग्राम कोकीन और 200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त की है.
ड्रग व्यापारी से जब्त की गई कुल ड्रग की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1300 करोड़ रुपये की है. भारत भर में हुए धर-पकड़ के ऑपरेशन में, पांच भारतीय, एक अमेरिकी नागरिक, दो नाइजीरियाई नागरिक और एक इंडोनेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें- नाइजीरियाई महिला ने निजी अंगों के अलावा गर्भाशय में छुपाई थी कोकीन, करना पड़ा ऑपरेशन
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपराधों की गंभीरता को देखते हुए इस नेटवर्क के लिंक की जांच और प्रभावी अभियोजन के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

