देश

दिल्ली: नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद, परिवार ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ रेप और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. इस बीच दिल्ली से खबर है कि पुलिस ने सोमवार को बादली अंडरपास इलाके के झाड़ियों के पास से एक 40 साल की महिला के शव को बरामद किया है

दिल्ली: नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद, परिवार ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ रेप और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. इस बीच दिल्ली से खबर है कि पुलिस ने सोमवार को बादली अंडरपास इलाके के झाड़ियों के पास से एक 40 साल की महिला के शव को बरामद किया है. इस घटना के बाद पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया है. महिला के बारे में जो मालूम पड़ा है उसके मुताबिक पुलिस ने महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद किया है. ऐसे में परिवार वालें महिला का रेप के बाद हत्या किए जाने को लेकर आशंका जता रहें हैं.

प्राप्त जानकरी के अनुसार मृतक महिला वहीं पास के एक एक फैक्ट्री में काम करती थी. रविवार सुबह वह रोजाना की तरह बच्चों को ट्यूशन भेजकर काम पर निकली थीं. लेकिन देर शाम तक महिला को घर नहीं लौटने पर पति और परिवार वालों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की. लेकिन महिला के बारे में परिवार वालों को किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला पाया. सोमवार को परिवार वालें एक बार फिर से उसे ढूढने की कोशिश किया. जिसके बाद बाद मालूम पड़ा कि एक अज्ञात महिला का शव बादली अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास से कुछ दूर एक झाड़ी में नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा है. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद परिवार वाले महिला का पहचान करने के बाद पाया कि उसके शरीर पर कपड़ें नहीं थे और नाक से खून और मुह से झाग निकल रहा है. यह भी पढ़े: ओडिशा के बालासोर जिले में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

वहीं इस घटना के बाद इसकी सूचना परिवार वालों की तरह से पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि उसने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जूट गई. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सका है कि माहिला का किन परिस्थियों में हत्या हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).