Nagpur Road Accident: नागपुर में बस और ऑटो-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर, भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत, 6 जख्मी- VIDEO
महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां कन्हान नदी पुल पर एक तेज रफ्तार निजी बस और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हुई है. वहीं 6 अन्य जवान जख्मी हैं. हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ है.
Nagpur Road Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां कन्हान नदी पुल पर एक तेज रफ्तार निजी बस और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हुई है. वहीं 6 अन्य जवान जख्मी हैं. हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ है. हादसे में घायल हुए जवानों और ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर सभी का इलाज जारी है.
हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के पचखड़े उड़ गए. वहीं सड़क पर ऑटो के टूटे हुए कांच बिखरे पड़े हुए हैं. यह भी पढ़े: Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक सड़क हादसों में 39 लोगों की मौत
नागपुर में सड़क हादसा:
#WATCH नागपुर में कन्हान नदी पुल पर आज शाम एक तेज रफ्तार निजी बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हो गई और 6 जवानों और एक ऑटो चालक घायल हो गए: पुलिस pic.twitter.com/0CdtuldeLo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2024
हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे कामठी के पास कन्हान नदी पुल पर हुई. गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर के आठ जवान ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हो गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार ये जवान कामठी शहर में सेना प्रशिक्षण केंद्र से कुछ जवान सामग्री खरीदने के लिए कन्हान गए थे. तभी यह हादसा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

